सिर्फ 5000/-में घूमें भारत के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
उदयपुर, राजस्थान
यहाँ बहुत किले और राजा महाराजाओं के महल हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को राजस्थानी खाना जरूर ट्राई करना चाहिए।
कसोल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित ये हिल स्टेशन की दिल्ली से दूरी लगभग 546 किलोमीटर है। यहां पर ऑफ सीजन में 700-800 रुपये में ठहरने के लिए रूम आसानी से मिल जाता है।
जयपुर, राजस्थान
यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आमेर, हवा महल, सिटी पैलेस,जन्तर-मंतर आदि शामिल हैं। इन सभी स्थलों को घूमने का खर्च 5000 से भी कम है।
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन स्थित है। यहां 500 रुपये तक आपको एक रात के हिसाब से कमरा मिल जाएगा।
अमृतसर, पंजाब
800 रूपये /इसके अलावा आप गुरूद्वारे में भी ठहर सकते हैं। अमृतसर में आप सौ से दो सौ रुपये में अच्छा खाना खा सकते हैं।
ऋषिकेश, उत्तराखण्ड
ऋषिकेश अपनी सुन्दरता, पहाड़ और गंगाजी की वजह से प्रसिद्ध है। यहाँ आप महज 5 हजार के अंदर घूमने के साथ राफटिंग का भी मजा ले सकते हैं।
रानीखेत, उत्तराखण्ड
ये हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊँ में दिल्ली से लगभग 350 किलोमीटर दूर है। यहाँ ऑफ सीजन में 700-800 रुपये में रहने के लिए रूम आसानी से मिल सकता है।
मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश
ये हिमाचल प्रदेश में है। यहाँ ऑफ सीजन में 800-1000 रुपये में आसानी से रहने के लिए रूम मिल सकता है।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
यह शहर, दुनिया में सबसे प्राचीन और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है। इसको भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहाँ 400 रुपये में आपको आसानी से रूम मिल जायेगा।
तवांग,अरुणाचल प्रदेश
5000 रुपये से कम के बजट में घूमने के लिए तवांग भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस जगह पर कई सुंदर मठ हैं।