भारत की ऐसी 10 रहस्यमयी जगहें, जहां विज्ञान भी हो गया फेल
कुलधरा, भूतों से भरा गांव
राजस्थान के जैसलमेर में एक गाँव कुलधरा,जिसे भूत गाँव के नाम से जाना जाता है। यह गांव जैसलमेर से 15 किमी दूर है और यहां साल 1800 से कोई नहीं रहता है।
हिमालय के हिममानव
हिमालय जितना विशाल है उतना ही रहस्यमयी भी है। यहाँ के लोग और पर्यटकों का कहना है कि बर्फबारी के साथ ही बर्फ पर रहस्यमयी पैरों के निशान जैसे धब्बे भी देखे गए हैं।
रहस्यमयी लाल बारिश
केरल की इडुक्की और कोट्टायम में लाल बारिश होती है, जो आज भी एक रहस्य बनी हुई है। अब तक ऐसी बारिश 1986, 2001, 2006 और 2012 में हो चुकी है।
रहस्यमयी चमकीली लाइट
ये रौशनी बंगाल के दलदल के ऊपर से निकल रही थी। यहां के मछुआरों का कहना है कि ये रौशनी मछली पकड़ते समय मरने वालें लोगों की आत्माओं की है ये रौशनी उन्हें खतरें का आभास कराती है।
कच्छ का घास का मैदान
गुजरात के कच्छ के घास के मैदान से बारिश के मौसम में मैदानों से रौशनी चमकती हुई दिखाई देती है। वहां किसी भी प्रकार की बिजली की सुविधा नही है।
गंगा और ब्रह्मपुत्र का डेल्टा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से सुनाई देने वाली ध्वनि भूकंप के झटकों का संकेत देती हैं और अगर बार-बार ऐसी ध्वनि आने से बड़ा भूकंप आ सकता है।
नरकंकालों का इलाका
भारत के उत्तराखंड की रूपकुंड झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। 500 से 600 लोगों के नरकंकाल मौजूद हैं। ये नर कंकाल कैसे इस झील में आए, ये अभी भी रहस्य है।
जुड़वां लोगों का गाँव
केरल के कोडिन्ही गाँव को जुड़वों के गाँव के नाम से जाना जाता है। इस गांव में वर्तमान में करीब 350 जुड़वा जोड़े रहते है, जिनमें नवजात शिशु से लेकर 65 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल है।
पक्षी करते है आत्महत्या
जतिंगा वैली घाटी में पक्षियों की आत्महत्या के ज्यादा मामले मानसून और अमावस्या की रात को देखने को मिलते है। यहां जाने पर पक्षियों को आत्महत्या करते देख सकते हैं।
UFO का अंडरग्राउंड क्षेत्र
एलियन्स के होने का एक किस्सा मिलता है लद्दाख के कोंग्ला से। कई बार यहां पर लोगों ने UFO को उड़ते हुए देखा है। यहां लोगों ने एक अजीब ट्राईएंगलर चीज को आते जाते देखा है।